Advertisement

चर्च में बिखरीं खुशियां, गले मिल कहा ‘मैरी क्रिसमस’

कैथोलिक और मसीही चर्च में आधी रात को हुआ प्रभु यीशु का जन्म

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। शांति, प्रेम और क्षमा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस शहर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार रात से ही देवास रोड स्थित कैथोलिक चर्च और आईजी ऑफिस के समीप मसीह चर्च में प्रार्थनाओं और खुशियों का दौर शुरू हो गया, जो आज पूरे दिन जारी रहा।

कैथोलिक चर्च (देवास रोड) में प्रभु के स्वागत के लिए बुधवार रात से ही विशेष प्रार्थना प्रारंभ हो गई थी। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने रात के 12 बजाए, गिरिजाघर जय यीशु और मैरी क्रिसमस के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। मध्यरात्रि में प्रभु के जन्म के साथ ही पवित्र बलिदान की विधि संपन्न हुई। क्रिश्चियन समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर और केक खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। चर्च परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा और प्रभु के जन्म की झांकी (क्रेडल) विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

Advertisement

सुबह विशेष प्रार्थना हुई, शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

गुरुवार को कैथोलिक चर्च में सुबह प्रार्थना सभा हुई। इसमें करीब 500 से समाजजन शामिल हुए। कैथोलिक चर्च में सुबह 8.30 बजे पवित्र बलिदान का आयोजन किया गया। सुबह चर्च में आकर्षक झांकियां सजी थीं। समाज के लोग यहां एकत्रित होकर एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे थे। जरूरतमंदों को चर्च में भोजन वितरित किया गया। गुरुवार शाम 6.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें बच्चों और युवाओं द्वारा क्रिसमस कैरोल्स और नाटकों का मंचन किया जाएगा।

Advertisement

मसीही चर्च में भी रही रौनक
आईजी ऑफिस स्थित मसीही चर्च में भी दिनभर सेलिब्रेशन का दौर चलता रहा। ईसाई समाजजन के घरों में भी क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं और सुबह से ही चर्च जाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस प्रशासन द्वारा चर्च के आसपास पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Write a review