कश्मीर में पारा 0°, MP के मंदसौर में 2.9°

हिमालय में लगातार बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने मैदानों में ठंड बढ़ा दी है। श्रीनगर में पारा माइनस 2.6°C और सोनमर्ग में माइनस 5.8°C रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में पारा 3.1 पर पहुंच गया है।छत्तीसगढ़ के मैनपाट में 4 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं मध्य प्रदेश में मंदसौर में पारा 2.9 डिग्री रहा। यह मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान है। यहां ओस की बूंदें जमी नजर आईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर है। ये जमीन से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलने वाली हवाएं हैं। इस बार इनकी रफ्तार 262kmph तक पहुंच गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
23 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है, इसका असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर नजर आ रहा है। रविवार को 13 फ्लाइट रद्द की गई हैं।DGCA ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है। इस दौरान कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।









