महाकाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण स्टे हटा, दुकानें टूटनी हुई शुरू

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर-1 से महाकाल चौराहे तक प्रस्तावित 14 मीटर चौड़े मार्ग को लेकर नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों और होटल संचालकों में नाराजगी है। वर्तमान में यह मार्ग करीब 12 मीटर चौड़ा है।
Advertisement
हाईकोर्ट से स्टे खत्म होने के बाद नगर निगम टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और दुकानदारों, होटल संचालकों से दुकानें व होटल खाली करने को कहा। व्यापारियों का आरोप है कि उन्हें कार्रवाई के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और निगम की टीम बिना पूर्व सूचना के जेसीबी लेकर तोडफ़ोड़ करने पहुंच गई। व्यापारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम को ही यहां मार्किंग की गई थी और अगले दिन सुबह कार्रवाई शुरू कर दी गई।
Advertisement









