Advertisement

ब्यूटी पार्लर की अनुमति, चल रहा था स्पा, पुलिस ने दबिश देकर दो युवक-दो युवतियों को पकड़ा

माधव क्लब रोड स्थित व्यावसायिक बिल्डिंग में नीलगंगा पुलिस की कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

काफी समय से मिल रही थी अनैतिक और अवैध गतिविधियों की सूचना

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अनैतिक और अवैध गतिविधियों की सूचना पर नीलगंगा पुलिस ने बुधवार को माधव क्लब रोड स्थित व्यावसायिक बिल्डिंग में दबिश देकर दो युवक और युवतियों को पकड़ा है।

Advertisement

पुलिस ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि माधव क्लब रोड स्थित एक व्यावसायिक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बिना अनुमति के स्पा सेंटर चल रहा है जिसकी आड़ में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियां चल रही हैं। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मौके पर गोलू पिता अशोक सिसौदिया (27) निवासी दीप्ति विहार कॉलोनी और नागेश्वर पिता मदनलाल कांगोड़ा (20) निवासी ग्राम कचरिया, महिदपुर एवं 2 युवतियां मिले। जिनसे स्पा संचालित करने के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा ना तो अनुमति मिली और ना ही लाइसेंस।

जांच में पता चला कि इस जगह पर ब्यूटी पार्लर संचालन की अनुमति थी लेकिन अवैध रूप से स्पा चलाया जा रहा था। इससे पहले भी पुलिस को उक्त स्पा के नाम पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिली थीं। एसआई वर्षा सोलंकी ने बताया कि सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Advertisement

लगातार होगी कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर्स और अनैतिक गतिविधियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Write a review