Advertisement

कर्कराज मार्ग चौड़ा होगा, मेघदूत के सामने सर्विस लेन

मेला अधिकारी और संभागायुक्त आशीष सिंह ने की सिंहस्थ निर्माण कार्योंकी समीक्षा

 

Advertisement

नईखेड़ी में रेलवे बनाएगा होल्डिंग स्टेशन, जिला प्रशासन बनाएगा एप्रोच रोड

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में सुगम ट्रैफिक के लिए कर्कराज पार्किंग मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। मेघदूत रिसोर्ट के सामने से सर्विस लेन बनाई जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को हुई सिंहस्थ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों ने दी। सिंहस्थ मेला अधिकारी और संभागायुक्त आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशनकुमारसिंह ने रेलवे के वरिष्ठ संभागीय अभियंता पीयूष पांडे की उपस्थिति में सिंहस्थ 2028 के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निगम, एमपीआरडीसी, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे के कामों का लेखा-जोखा रखा।

Advertisement

इन ब्रिज का काम तेज
सेतु विभाग के अफसरों को पुलों की ड्राइंग और डिजाइन की स्वीकृति जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए। फ्रीगंज ब्रिज के समानांतर नए, वाकणकर ब्रिज के समीप नए ब्रिज, और मंगलनाथ-कमेड ब्रिज निर्माण की रिपोर्ट दी गई। कर्कराज पार्किंग के समीप वाले मार्ग के चौड़ीकरण और लालपुर के समानांतर रेलवे ओवरब्रिज का कार्य जल्दी प्रारंभ करने पर जोर दिया गया।

नए बैरिकेड्स मिलेंगे
लोक निर्माण विभाग ने सिंहस्थ के मद्देनजर नए बैरिकेड्स उपलब्ध कराए जाने की मांग की। मेघदूत होटल के समीप सर्विस रोड बनाने की कार्ययोजना भी पेश की गई। रेलवे के पीयूष पांडेय ने बताया कि रेलवे नई खेडी में होल्डिंग स्टेशन बनाएगा। होल्डिंग स्टेशन के पहुंच मार्ग अच्छे बनाने के निर्देश संभागायुक्त ने दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें