Advertisement

ईडी रेड के खिलाफ दिल्ली में टीएमसी ने किया प्रदर्शन, 8 सांसद हिरासत में

मोदी-शाह की चाल नहीं चलेगी के नारे लगे, आज ममता का मार्च

Advertisement

कोलकात्ता/नईदिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के आईटी सेल के चीफ के ठिकानों पर ईडी रेड के विरोध में टीएमसी दिल्ली से लेकर कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। सांसदों ने, बंगाल मोदी-शाह की गंदी चालें नहीं चलेंगी के नारे लगाए। दिल्ली पुलिस ने सांसदों को हटाने की कोशिश की।

इस दौरान धक्का-मुक्की, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को हिरासत में लिया। महुआ ने कहा- देखिए चुने गए सांसदों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के विरोध में दोपहर मार्च निकालेंगी। एक दिन पहले ईडी की टीम ने गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए

Advertisement

पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं।
जब सीएम ममता को छापे की सूचना मिली तो वे पुलिस अफसरों के साथ सीधे प्रतीक के घर पहुंची थीं। 19 से 20 मिनट रहने के बाद एक फाइल फोल्डर लेकर निकल गईं थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें