Advertisement

जंगल में शराब सप्लाय करने आया तस्कर पकड़ाया

आरोपी के पास से देशी प्लेन शराब के 30 क्वार्टर और एक्टिवा जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एक्टिवा पर श्री सिंथेटिक्स के जंगल में शराब सप्ताय करने आए तस्कर को पंवासा पुलिस ने धरदबोचा। उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब के 350 क्वार्टर और एक्टिवा जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया गुरुवार शाम एएसआई सावित्री कटरा और कांस्टेबल अमरनाथ के साथ भ्रमण पर शंकरपुर क्षेत्र में थीं। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक्टिवा पर एक शख्स शराब लेकर श्री सिंथेटिक्स के जंगल में खड़ा होकर किसी को शराब सप्ताय करने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी बताए स्थान पर पहुंचे तो रोड किनारे खड़ा शख्स पुलिस को देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक्टिवा के आगे रखे झोले में देशी प्लेन शराब के 350 क्वार्टर मिले। पूछताछ में शख्स ने अपना नाम शाहिद कादिर पिता अब्दुल शकूर खान (51) निवासी कड़ाव घाट, बंबई बाजार, इंदौर बताया। इसके बाद 28 हजार कीमत की शराब और एक्टिवा जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

Advertisement

देवासगेट पुलिस ने पकड़ा नशे का सौदागर
इधर, देवासगेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्लास्टिक की थैली में अवैध शराब लेकर नर्सिंग कॉलेज की ओर से हीरामिल की चाल की ओर जा रहे महेश पिता राधेश्याम राठौर (32) निवासी ग्राम पचपहाड़ थाना भवानी मंडी जिला झालावाड़ (राजस्थान) हालमुकाम हीरामिल की चाल को पकड़ा। इसके कब्जे से देशी मसाला शराब के 37 क्वार्टर जब्त किए जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4070 रुपए है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें