Advertisement

साइड से रिक्शा चलाने का बोला तो खाना खाने जा रहे दोस्तों को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फ्रीगंज स्थित मजदूर चौराहे पर बीती रात खाना खाने जा रहे दो दोस्तों को ऑटो रिक्शा चालक और उसके साथी ने मिलकर पीट दिया। विवाद साइड से चलने की बात पर हुआ। मामले में माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस ने बताया कि फरियादी अतुल पिता अखिलेश कुमार (21) निवासी अकबरपुर झवौया, कानपुर अपने दोस्त अर्पित कुमार पिता शिवलखन कुशवाह (24) निवासी सदर और रिया पिता जयलाल (21) निवासी तिलोची, कानपुर के साथ मजदूर चौराहे पर खाना खाने जा रहा था तभी एक ऑटो चालक उनके पास से तेजी से निकला। इस पर अतुल ने रिक्शा चालक को साइड में चलने के लिए कहा। इसी बात पर रिक्शा चालक ने गालीगलौज करते हुए अपने साथी को बुला लिया और अतुल एवं उसके दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की। जाते-जाते उसने जान से मारने की धमकी दी। मामले में फरियादी अतुल कुमार ने माधवनगर थाने पहुंचकर अज्ञात रिक्शा चालक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

Related Articles

Write a review