Advertisement

कलेक्टर कार्यालय कर्मचारी की पत्नी की एसिड पीने से मौत, कारण अज्ञात

उज्जैन। कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी की पत्नी की एसिड पीने से संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।कलेक्टर कार्यालय के अनुलेखा विभाग में पदस्थ विद्याधर सोनपराते की पत्नी प्रतिभा (55) निवासी अलकापुरी की शुक्रवार रात संदेहास्पद स्थिति मेें मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उन्हें शुक्रवार दोपहर एसिड पीया था। दोपहर को लंच टाइम में विद्याधर जब घर पहुंचे तो पत्नी उन्हें मूर्छित मिली। पड़ोसियों की मदद से उन्हें संजीवनी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी शुक्रवार रात करीब १० बजे मौत हो गई। प्रतिभा के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा नागपुर में पढ़ाई करता है जबकि बेटी छोटी है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review