Advertisement

शादी के सीजन में बेस्ट चॉइस इंडो–वेस्टर्न आउटफिट्स

शादी का सीजन में हर लड़की यही सोचती है कि क्या पहने जिससे लुक ट्रेडिशनल भी दिखे और मॉडर्न भी.ऐसे में इंडो–वेस्टर्न आउटफिट्स आजकल लड़कियों की पहली पसंद बन चुके हैं. इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये पारंपरिक भारतीय पहनावे की खूबसूरती भी दिखाते हैं और साथ ही वेस्टर्न स्टाइल की कम्फर्ट और ग्लैम भी देते हैं. इंडो-वेस्टर्न लुक्स हर शादी या पार्टी में आपको सबसे अलग और स्टाइलिश दिखाते हैं. अगर आप शादी में मॉडर्न, स्टाइलिश और पूरी तरह फोटो-फ्रेंडली लुक चाहती हैं, तो आइए आज हम आपके लिए बेस्ट चॉइस इंडो–वेस्टर्न आउटफिट्स बताते हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आजकल लड़कियां इंडो–वेस्टर्न शरारा सेट को बहुत पसंद कर रही हैं. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा और उसके साथ क्रॉप-टॉप, स्टाइलिश कुर्ती या पेपलम टॉप पहनते ही लुक एकदम रॉयल हो जाता है. रिसेप्शन पार्टी में अगर आप थोड़ी हैवी ज्वेलरी, स्मोकी मेकअप और ओपन वेव्स हेयरस्टाइल करें, तो पूरा लुक चमक उठता है. ये आउटफिट मॉडर्न टच के साथ-साथ ट्रेडिशनल फील भी बनाए रखता है.

इंडो–वेस्टर्न पलाजो सेट- उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो हल्का, कम्फर्टेबल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं. सिल्क, जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक में पलाजो सेट दुपट्टे के साथ काफी एलीगेंट दिखता है. इसको आप हल्दी, मेहंदी या कॉकटेल पार्टी में पहन सकती हैं. अगर चाहें तो स्टेटमेंट इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप से पूरा लुक और भी ज्यादा खूबसूरत बन जाता है.

Advertisement

इंडो-वेस्टर्न स्कर्ट और मॉडर्न ब्लाउज – आज की लड़कियों के लिए इंडो-वेस्टर्न स्कर्ट और मॉडर्न ब्लाउज लुक आउटफिट सबसे ज्यादा पॉपुलर है. हाई-स्लिट स्कर्ट, फ्लेयर्ड स्कर्ट या सिक्विन वर्क स्कर्ट के साथ एथनिक ब्लाउज का कॉम्बिनेशन शादी और रिसेप्शन दोनों में बेस्ट लगता है.अगर आप चाहें तो बेल्ट-स्टाइल दुपट्टा भी जोड़ सकती हैं जो पूरे लुक को और क्लासी बना देता है.

इंडो-वेस्टर्न लहंगा – लहंगा तो सब पहनते हैं, लेकिन इंडो-वेस्टर्न लहंगा आजकल खास ट्रेंड में है. इसमें हैवी दुपट्टे की जगह एक लंबी एथनिक जैकेट पहनी जाती है, जो लुक को एकदम यूनिक बना देती है. हल्की ज्वेलरी के साथ ये लुक बहुत एलीगेंट और क्लासी लगता है.

Advertisement

ड्रेप-स्टाइल इंडो वेस्टर्न आउटफिट आजकल ट्रेंड में है. दुपट्टा संभालने की टेंशन नहीं होती है. ड्रेप-स्टाइल आउटफिट्स में दुपट्टा पहले से ही फिक्स्ड डिजाइन में लगा होता है. यह आउटफिट पहनने में आसान, दिखने में स्टाइलिश और फोटो में शानदार लगता है. म्यूजिक नाइट या कॉकटेल पार्टी में ये एकदम परफेक्ट ऑप्शन है.

जंपसूट विद एम्ब्रॉयडरी –अगर आप पूरी तरह मॉडर्न लुक चाहती हैं लेकिन इंडियन टच भी मिस नहीं करना चाहतीं, तो जंपसूट विद एम्ब्रॉयडरी बेस्ट है. इसमें वेस्टर्न स्टाइल का जंपसूट होता है लेकिन बॉर्डर, नेकलाइन और स्लीव्स पर इंडियन वर्क दिया जाता है. ये हल्का, आरामदायक और ट्रेंडी दिखने का सबसे आसान तरीका है.

Related Articles

Write a review