Popup Image

जलसंकट: पार्षद ने दिए ज्ञापन व पत्र एक दिन छोड़कर जल सप्लाई की मांग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मानसूनी सीजन (30 सितंबर) पूरा होने के बाद अब पार्षदों को शहर में जलसंकट के आसार दिख रहे हैं। ऐसे में वे गर्मी में होने वाले संभावित जल संकट को देखते हुए पानी बचाने की बात कर रहे हैं। इस संबंध में कोई निगम सभापति को ज्ञापन दे रहा है तो कोई महापौर और निगमायुक्त को लेटर लिख रहा है।

Advertisement

हर साल मानसूनी सीजन 30 सितंबर को पूरा हो जाता है। इसके पूरा होते ही यह पता चला जाता है कि बारिश कम हुई है। इस बार भी शहर में करीब 27 इंच बारिश हुई है। शहर की जलप्रदाय व्यवस्था के ्रप्रमुख स्रोत गंभीर बांध में पानी स्टोरेज की स्थिति चिंताजनक है। रैनी सीजन मेंं बांध में केवल 750 एमसीएफटी पानी आया था।

तब लग गया था कि इस बार शहर को पानी पिलाना भारी पड़ेगा, लेकिन वार्ड क्रंमाक ६ के पार्षद शिवेंद्र तिवारी और 37 के सुरेंद्र मेहर को अब ध्यान में आया कि अल्पवर्षा के कारण गंभीर जल संकट होगा,ऐसे में उन्होंने अपनी चिंता जताई है। मेहर ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ निगम अध्यक्ष कलावती यादव को ज्ञापन सौंपा और दिसंबरसे ही शहर में एक दिन छोड़कर जल प्रदाय करने की मांग की। दूसरी ओर पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने महापौर मुकेश टटवाल और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा को पत्र लिखा, इसमें अल्पवर्षा को देखते हुए पानी बचाने की योजना पर काम करने का निवेदन किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें