रेलवे ने विंटर सीजन के लिए दौड़ाई छह स्पेशल ट्रेन उज्जैन, रतलाम और नागदा से कर सकेंगे सफर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेलवे ने विंटर सीजन के लिए उत्तर और पूर्वी भारत की तरफ जाने के लिए छह स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। इनसे उज्जैन, रतलाम और नागदा रेलवे स्टेशन से सफर किया जा सकता है।
पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि यात्री स्पेशल ट्रेन से अपनी यात्रा को सुविधाजनक कर सकते हैं।
1 09347-डॉ. अंबेडकरनगर- गोरखपुर के बीच चलेगी।यह रविवार शाम ६ बजे अंबेडकर नगर से स्टार्ट होगी। शाम ७.५० बजे उज्जैन और मंगलवार रात १ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
2 09171-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर रविवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। इसी दिन दोपहर २.४० बजे रतलाम, ३.३३ बजे नागदा और सोमवार शाम ६ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
3 09137-वलसाड-रक्सौल रविवार रात १०.२० बजे वलसाड से चलेगी। सोमवार सुबह ५.२५ बजे रतलाम, ६.५३ बजे नागदा और मंगलवार दोपहर १ बजे रक्सौल पहुंचेगी।
4 09459-अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस रविवार रात १ बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। इसी दिन सुबह ६.५० बजे रतलाम, ७.४८ बजे नागदा और सोमवार रात 8.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
5 05018-05017- उधना-गोरखपुर एक्सप्रेस सोमवार दोपहर ३ बजे उधना से चलेगी। इसी दिन रात ९.१८ बजे रतलाम, १०.२३ बजे नागदा और मंगलवार रात ८.३० बजे गोरखपुर पहुुंचेगी।
6 05226-05225- अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर 1 बजे अहमदाबाद से चलेगी। इसी दिन शाम ६.१० बजे रतलाम, ६.५५ बजे नागदा, रात ८.२० बजे उज्जैन और गुरुवार रात ३.०० बजे बरौनी पहुंचेगी।









