Popup Image

उज्जैन जिले में भी 10 जनवरी से शुरू होगी जनगणना

बैंक खाते, आधार, मोबाइल नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी

Advertisement

परिवारों से पूछे जाएंगे 40 सवाल जाति आधारित गणना भी होगी

उज्जैन। जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या की गणना की शुरुआत 10 जनवरी 2027 से होगी। इसके तहत उज्जैन जिले में भी घर-घर पहुंचकर परिवार और उनके प्रत्येक सदस्य से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। प्रगणक परिवारों से कुल 40 सवाल पूछेंगे। इनमें पारिवारिक स्थिति से लेकर सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारियां शामिल रहेंगी। इस बार जनगणना में जाति आधारित गणना भी की जाएगी।

Advertisement

जनगणना के दौरान उज्जैन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। परिवार के मुखिया सहित प्रत्येक सदस्य से निर्धारित सवाल पूछकर जानकारी दर्ज की जाएगी। यदि परिवार के सदस्यों ने पहले से जरूरी जानकारियां जुटाकर रखी हैं तो जनगणना का पत्रक कुछ ही मिनटों में भरा जा सकेगा। इससे प्रगणकों को भी जानकारी दर्ज करने में आसानी होगी।

जाति का भी देना होगा विवरण
इस बार जनगणना में जाति से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके तहत लोगों से पूछा जाएगा कि वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य जाति वर्ग से संबंधित हैं।
परिवार के प्रत्येक सदस्य की जाति से जुड़ा विवरण लिया जाएगा। इससे जाति आधारित आंकड़े भी तैयार किए जाएंगे।

Advertisement

व्यक्तिगत जानकारी भी देनी होगी
जनगणना के दौरान लोगों से व्यक्तिगत जानकारियां भी मांगी जाएंगी। इनमें बैंक खाते, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी शामिल बताई जा रही है। प्रगणक जब घर पहुंचें तो नागरिकों को पूछे गए सवालों के सही जवाब देने होंगे। एकत्रित जानकारी को निर्धारित सिस्टम में दर्ज कर जनगणना महानिदेशालय तक पहुंचाया जाएगा। जिले के नागरिकों को जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने से पहले परिवार के सभी सदस्यों से जुड़ी जरूरी जानकारियां तैयार रखनी चाहिए, ताकि गणना का काम आसानी से पूरा हो सके।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें