Advertisement

अनूठी पहल… उज्जैन के डॉक्टर दंपत्ति ने लिया देहदान का संकल्प

दूर रहने वाले परिजनों को भेजा संदेश, अंतिम संस्कार में नहीं आएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के जाने-माने डॉक्टर दंपत्ति सुनील एवं मंजू राठी ने देहदान का फैसला किया है। उन्होंने इस संबंध में संकल्प पत्र भी भर दिया है। डॉ. सुनील राठी ने पिता की देह भी दान करने का निश्चय किया है, चूंकि देहदान से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया नहीं होगी। ऐसे में उन्होंने रिश्तेदारों से नहीं आने की अपील की है। हालांकि इस दंपत्ति ने १० मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसमें सभी रिश्तेदारों को आमंत्रित किया है।

डॉ. सुनील राठी एवं मंजू राठी ने बताया कि उन्होंने देहदान का फैसला किया है। डॉ. राठी के पिता गोपीकिशन राठी भी देहदान करेंगे। 20 जनवरी को तीनों ने अपने संकल्प पत्र आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में जमा किए हैं। डॉ. राठी ने बताया कि चूंकि देहदान करने से अंतिम संस्कार नहीं होगा। ऐसे में हमनें नजदीक और दूर रहने वाले रिश्तेदारों से तब नहीं आने की अपील की है। हालांकि देह के ऑनलाइन दर्शन करवाने का प्रबंध रहेगा। दोनों ने अंगदान की इच्छा भी जताई है। डॉ. मंजू राठी ने बताया कि १० मार्च को रिश्तेदारों के लिए होटल श्री गंगा में कार्यक्रम आयोजित किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review