Advertisement

मकान बनाने पर विवाद, फावड़े से महिला का सिर फोड़ा

उज्जैन। खाचरौद थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौदा में मकान बनाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें महिला पर उसके ही जेठ और उसके बेटों ने फावड़े से हमला कर सिर फोड़ दिया जिसे परिजनों ने चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल का नाम मंजू पति बसंतीलाल (40) निवासी ग्राम खड़ौदा, खाचरौद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मंजू ने बताया कि गांव में उसकी जमीन है जिस पर वह मकान बनाना चाह रही है लेकिन उसका जेठ मांगीलाल उसे मकान बनाने नहीं दे रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। देखते ही देखते यह इतना बढ़ा कि जेठ मांगीलाल और उसके बेटे विजय व चेतन ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फूट गया। परिजन उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज जारी है। रविवार को खाचरौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें