Advertisement

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए नामांकन शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

उज्जैन सहित मालवा-निमाड़ के 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

Advertisement

उज्जैन। भारतीय सेना में देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सेना में अग्निवीर (पुरुष/महिला) और स्थाई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती:

Advertisement

अग्निवीर (पुरुष)-जनरल ड्यूटी (जीडी), क्लर्क, स्टोर कीपर (एसकेटी), टेक्निकल।

ट्रेड्समैन- 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए।

Advertisement

महिला सेना पुलिस- महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष अवसर।

स्थाई पद- नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वैट) और सिपाही फार्मा।

आयु सीमा में राहत और पात्रता: इस बार सेना भर्ती में बड़ी राहत देते हुए आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है।

अग्निवीर पदों के लिए- आवेदक का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।

स्थाई पदों के लिए- आवेदक का जन्म 01 जुलाई 2004 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना अनिवार्य है।

इन 15 जिलों के मूल निवासी ले सकेंगे भाग
यह भर्ती रैली विशेष रूप से मध्यप्रदेश के इन जिलों के लिए आयोजित की जा रही है। उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें