टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार,साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के अंतर से हराया है। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिल भी थम गया है। इससे पहले इंडिया ने लगातार 12 मैच जीते थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 और ऐडन मार्करम को एक विकेट मिला। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर 50 गेंद पर 97 रन की साझेदारी की। मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।










