नगर निगम में लंबे समय से जमे लिपिकों के बदले प्रभार

आयुक्त ने स्थापना शाखा से लेकर जोन कार्यालयों तक किया बड़ा फेरबदल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में शनिवार को निगम मुख्यालय और विभिन्न जोन कार्यालयों में पदस्थ करीब 21 लिपिकों व कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त ने निगम की कार्यप्रणाली और कमियों को समझने के बाद यह सर्जरी की है।
आयुक्त ने दो पृथक आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है। पहले आदेश में स्थापना, जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन और विभिन्न जोनों के संपत्ति कर विभाग में कर्मचारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। वहीं दूसरे आदेश में कार्यालय अधीक्षकों और प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
प्रमुख रूप से ये कर्मचारी हुए प्रभावित
स्थापना व सामान्य प्रशासन- सूरज गुप्ता (सहायक वर्ग-03), पिंकेश सिन्हा (सहायक वर्ग-03) और अंकित शर्मा (दैनिक वेतन भोगी) को इन विभागों में पदस्थ किया गया है।
सम्पत्तिकर (विभिन्न जोन)- संदीप म्हाले, गोवर्धन मालवीय, आशुतोष पाराशर, अक्षय देशमुख और भावना कल्याणे को अलग-अलग जोन में सम्पत्तिकर वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रभारी कार्यालय अधीक्षक- शिवमंगला सिसोदिया (सामान्य प्रशासन), विजय सिंगारिया (शिल्पज्ञ विभाग), वीरेंद्र यादव (सिंहस्थ प्रकोष्ठ) और मुकेश अजमेरी (जोन-05) को प्रभारी कार्यालय अधीक्षक बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव- कमलेश चावरे को भंडार शाखा, अरशद खान को भवन शाखा (जोन-06) और संकेत जुमडे को प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी घटकों का प्रभारी लिपिक नियुक्त किया गया है।
7 दिन में सौंपना होगा रिकॉर्ड
आयुक्त ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि सभी प्रभावित कर्मचारी कार्यमुक्ति की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल अपनी नई शाखा में उपस्थिति दर्ज कराएं। साथ ही अगले 7 दिनों में पुराना सारा रिकॉर्ड नए लिपिक को हस्तांतरित कर इसकी सूचना आयुक्त कार्यालय को देनी होगी।
सिंहस्थ प्रकोष्ठ में भी बदलाव
आगामी सिंहस्थ को देखते हुए सिंहस्थ प्रकोष्ठ में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। वीरेंद्र यादव, मनीष खांडेकर, मुकेश मीणा और रोहित प्रजापत को इस प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यों में गति लाई जा सके।










