स्मार्ट वर्क से लाइफ बैलेंस, टाइम मैनेजमेंट से स्ट्रेस आउट…

वर्किंग वुमन्स ने अक्षरविश्व से शेयर किए करियर और परिवार के बीच तालमेल के अनुभव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में अक्षरविश्व ने वर्किंग वुमन्स से उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच तालमेल की जानकारी ली। अक्षरविश्व स्टूडियो में हुए पैनल डिस्कशन में प्रोबेशनर आईपीएस काजलसिंह, सीएसपी जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति, गायनोलॉजिस्ट डॉ. इंदू सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पूर्वी शर्मा, डेंटिस्ट डॉ. माधुरी रघुवंशी, महर्षि पाणिनि विवि की एचओडी डॉ. पूजा उपाध्याय, सीनियर आर्टिस्ट मानसी खत्री,
होटल, बुटिक एवं टू-व्हीलर शोरूम संचालक तनूजा सिसौदिया, म्यूजिशियन हर्षा शर्मा, एडवोकेट अपेक्षा शुक्ला, टेनिस कोच प्रकृति शर्मा, फ्री लांसर कार्पोरेट ट्रेनर डॉ. शिखा सामरिया राठौड़, जर्नलिस्ट डॉ. हीना तिवारी ने अक्षरविश्व सीईओ डॉ. श्रुति जैन के साथ प्रोफेशनल और निजी लाइफ शेयर की। इनके मुताबिक करियर और पर्सनल लाइफ के बीच तालमेल बनाने में थोड़ी मुश्किल होती है, लेकिन स्मार्ट वर्क से लाइफ बैलेंस और टाइम मैनेजमेंट से स्ट्रेस आउट हो जाता है। थकान हावी होती है तो संगीत शांत करता हैं। असहजता में परिवार और दोस्त हौसला बढ़ाते हैं। पैनल डिस्कशन का संचालन श्रद्धा जैन ने किया।
पैनल डिस्कशन के सवाल
1. करियर और पर्सनल लाइफ के बीच तालमेल कैसे बैठाते हैं?
2. अगर एक साथ वर्क इमरजेंसी और फैमिली इमरजेंसी आ जाए तो आप कैसे मैनेज करते हैं?
3. अपना स्ट्रेस कैसे मैनेज करते हैं।
4. हर सफल महिला के पीछे एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम होता है। आपका सपोर्ट सिस्टम कौन है और क्यों?
5. बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए आप क्या सुधार करना चाहेंगे?
6. बिजी रूटीन में आप सेल्फ-केयर कैसे मैनेज करते हैं?
7. आप वर्क-लाइफ बैलेंस को कैसे परिभाषित करते हैं?
8. संतुलन बनाए रखने के लिए आप कौन-सी एक आदत फॉलो करते हैं?
9. दिनभर व्यस्त रहने के बाद आप खुद को रिलैक्स करने के लिए क्या करना पसंद करते हैं?
10. जब आप अपने लिए या परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं, तो गिल्ट को कैसे संभालते हैं?
बिजनेस वुमन्स के जवाब
1. संतुलन बनाने में जो काम ज्यादा जरूरी उसे पहले पूरा करें। हर चीज परफेक्ट करने की कोशिश न करें। टाइम स्लॉट तय करें। एडवांस प्लानिंग हो।
2. सिचुएशन के हिसाब से फैसला करते हैं कि कौन सा कार्य ज्यादा जरूरी है।
3. मेडिटेशन, योगा, पसंदीदा किताब पढऩा, परिवार और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करना।
4. सपोर्ट सिस्टम सास-ससुर , लाइफ पार्टनर, बच्चे और दोस्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
5. हर काम खुद करने की आदत कम करनी होगी। ओवर-रिस्पॉन्सिबिलिटी से बचें।
6. गिल्ट छोड़े। हर दिन परफेक्ट नहीं होगा। बैलेंस का मतलब है समय अनुसार निर्णय लेना।
7. वर्क-लाइफ बैलेंस का मतलब है-काम और परिवार दोनों को बराबर समय देना।
8. अगले दिन की छोटी-सी प्लानिंग।
9. फोन साइलेंट करके परिवार के साथ समय बिताना। हल्की वॉक, म्यूजि़क सुनना।
10. खुद को याद दिलाते हैं कि परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है। ब्रेक लेने को गलत नहीं मानते।

काजल सिंह
शिक्षा- बीए
प्रोफेशन- आईपीएस
अचीवमेंट- पहली ही बार में यूपीएससी के्रक
शौक- स्कैचिंग
बैडमिंटन

पुष्पा प्रजापति
शिक्षा- पीजी एलएलबी
प्रोफेशन- एसपीएस
अचीवमेंट- चोरी की वारदात में 100 फीसदी रिकवरी
शौक- स्कैचिंग, डांसिंग

डॉ. पूजा उपाध्याय
शिक्षा- पीएचडी
प्रोफेशन- एचओडी पाणिनि विवि
अचीवमेंट- विक्रम कालिदास एवं भोज पुरस्कार विजेता
शौक- गायन, लेखन

मानसी खत्री
शिक्षा- बीएससी
प्रोफेशन- सीनियर आर्टिस्ट
अचीवमेंट- दिल्ली, मुंबई, जयपुर में कलाकृतियां प्रदर्शित
डॉ. हिना तिवारी
शिक्षा- पीएचडी
प्रोफेशन- मीडियाकर्मी
अचीवमेंट- कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते

डॉ. माधुरी रघुवंशी
शिक्षा- बीडीएस
प्रोफेशन- डेंटिस्ट
अचीवमेंट- विवि कुलपति पुरस्कार
शौक- ट्रेवलिंग और डांस

तनुजा सिसौदिया
शिक्षा- एमए
प्रोफेशन- होटल संचालक
अचीवमेंट- ख्यात बिजनेस वुमेन
शौक- घुड़सवारी

हर्षा शर्मा
शिक्षा- बीएससी, बीएड
प्रोफेशन- शिक्षाविद्
अचीवमेंट- कालिदास-विक्रमोत्सव में प्रस्तुतियां

प्रकृति शर्मा
शिक्षा- एम.ए.
प्रोफेशन- टेनिस कोच
अचीवमेंट- एआईटीए से प्रशिक्षित पहली महिला कोच

पूर्वी शर्मा
शिक्षा- एमबीबीएस एमडी
प्रोफेशन- रेडियोलॉजिस्ट
शौक- सोलो ट्रेवलर, आउटडोर स्पोट्र्स

डॉ. इंदूसिंह
शिक्षा- एमबीबीएस, एमडी
प्रोफेशन- स्त्री रोग विशेषज्ञ

डॉ. शिखा सामरिया राठौड़
शिक्षा- एमबीए पीएचडी
प्रोफेशन- बैंकिंग
शौक- ऑर्ट
एवं क्रॉफ्ट
खुशनुमा पल को कैमरे में कैद किया



















