स्टाइपेंड बढ़ाने पर अड़े आयुर्वेदिक इंटर्न, धरना जारी

उज्जैन। धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे आयुर्वेदिक इंटर्न का धरना 9वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को ओपीडी और हॉस्पिटल गेट पर ताला डालने वाले इंटर्न ने प्राचार्य के अनुरोध पर ताला तो कल ही खोल दिया था। पर धरना खत्म नहीं किया था।
Advertisement
मंगलवार को भी वे प्रदर्शन करते रहे। इनका कहना है कि जब तक स्टाइपेंड नहीं बढ़ता, धरना तो जारी रहेगा। दरअसल एमबीबीएस इंटर्न को सरकार 21500 रुपए जबकि बीएएमएस को 9383रुपए स्टाइपेंड दे रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि मांगों को नहीं माना गया तो 15अक्टूबर से भोपाल में धरना शुरू करेंगे।
Advertisement









