Advertisement

ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

उज्जैन। बुड़ानिया पंथ (चंद्रावतीगंज के पास) निवासी 28 वर्षीय युवक बबलू पिता बगदीराम चौहान बाइक से सोमवार को नागदा के पास विरियाखेड़ी ससुराल गया था। सोमवार रात लौटते वक्त गिरोतिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रात 8 बजे दुर्घटना के बाद काफी देर तक बबलू वहीं पड़ा रहा। जब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो उसे अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रफ्तार का कहर, कार और बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पाइप फैक्ट्री चौराहे पर सांची पॉइंट के सामने अज्ञात कार ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

माधवनगर पुलिस ने बताया कि फरियादी रोहित पिता गोवर्धनलाल (25) निवासी खंडवासुरा, बडऩगर हालमुकाम नानाखेड़ा स्थित ट्रेजर बाजार के पास को पाइप फैक्ट्री चौराहे पर सांची पॉइंट के सामने कार क्रमांक एमपी 09 जेडपी 3666 के चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह एक अन्य घटना में सोमवार शाम तीन बत्ती चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने कुलदीप पिता जयप्रकाश दुबे (३३) निवासी ऋषिनगर को अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में माधवनगर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।

बाइक-स्कूटी में आग लगाई
उज्जैन। बडऩगर थाना क्षेत्र की बम कॉलोनी में रहने वाली पूजा पाल (२९) के घर के अंदर ढालिए में खड़ी बाइक और स्कूटी में उसके पति जगदेव पाल ने शराब के नशे में आग लगा दी। दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद है जिसके चलते पूजा परिजनों के साथ रहती है। सोमवार को पति घर पहुंचा था लेकिन जब पूजा ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने बाइक-स्कूटी में आग लगा दी।

Advertisement

Related Articles

Write a review