Advertisement

नया संवत्सर रौद्र, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

विक्रम संवत 2083 : देवगुरु बृहस्पति होंगे राजा और मंगल संभालेंगे मंत्री पद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च गुरुवार से होने जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। नए वर्ष का आरंभ उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, शुक्ल योग और मीन लग्न में होगा, जो ज्ञान, दान-पुण्य और आध्यात्मिक प्रगति के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी उल्लासपूर्ण आगाज होगा।

श्री मातंगी ज्योतिष केंद्र के ज्योतिर्विद पं. अजयकृष्ण शंकर व्यास ने बताया कि नववर्ष का प्रारंभ गुरुवार को होने से इस वर्ष के राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे। वहीं, ऊर्जा और साहस के प्रतीक मंगल इस वर्ष मंत्री की भूमिका में रहेंगे। राजा और मंत्री के इस विशेष संयोग वाले संवत का नाम रौद्र रखा गया है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, रौद्र संवत्सर विश्व स्तर पर चुनौतीपूर्ण रह सकता है, जिससे राजनीतिक अस्थिरता और देशों के बीच मतभेद बढऩे की आशंका है। हालांकि, भारत के लिए यह काल विशेष शुभ है।

Advertisement

प्रदेश में बढ़ेंगे धार्मिक आयोजन
पं. व्यास के अनुसार, किसी भी क्षेत्र पर वहां के मुखिया की कुंडली का सीधा प्रभाव पड़ता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राशि धनु है, जिसका स्वामी गुरु है। चूंकि इस वर्ष के राजा भी गुरु ही हैं, इसलिए प्रदेश में आध्यात्मिक गतिविधियों में भारी बढ़ोत्तरी होगी। सिंहस्थ की भव्य तैयारियां और धार्मिक समारोह इस वर्ष विशेष चर्चा में रहेंगे।

आपकी राशि पर प्रभाव

Advertisement

मेष- विदेश से वित्तीय लाभ मिलेगा, संतान संबंधित चिंता दूर होगी तथा नई नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

वृषभ- छोटे भाई से मेल-मिलाप बढ़ेगा, लेकिन खर्च में भी वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधान रहें।

मिथुन- धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। आर्थिक रूप से सामान्य से बेहतर परिणाम मिलेंगे और नौकरी में स्थिरता आएगी।

कर्क- पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सिंह- घर और प्रॉपर्टी के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। धन लाभ और व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी।

कन्या- कर्ज और अधिक खर्च से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी, नए निवेश से लाभ और मेहनत का फल मिलेगा।

तुला- राज्य सुख और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक- अप्रैल-मई तक सावधानी रखें। मेहनत से सफलता मिलेगी, लेकिन काम के दबाव को प्रबंधित (मैनेज) करना होगा।

धनु- विदेश, करियर और नौकरी में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर- स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक विकास के लिए समय अच्छा है, लेकिन प्रॉपर्टी के मामलों में सतर्कता बरतें।

कुंभ- भ्रम की स्थिति रह सकती है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक चिंताएं कम करने का प्रयास करें।

मीन- करियर में स्थिरता आएगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और नए लोगों से मेलजोल फायदा देगा।

Related Articles

Write a review