Popup Image
Advertisement

उमा-सांझी महोत्सव : पूजन कर कन्याओं को कराया भोजन, शाम को निकलेगी माता उमा की सवारी

अक्षरविव न्यूज उज्जैन। उमा-सांझी महोत्सव का छठा दिन कन्याओं को समर्पित रहा। कन्या पूजन कर, उन्हें भोजन कराया और उपहार दिए गए। आज शाम मां उमा की सवारी निकलेगी।

Advertisement

श्री महाकाल अन्नक्षेत्र में रविवार सुबह दृश्य बदला हुआ था। मौका था उमा-सांझी महोत्सव में कन्या पूजन और भोज का। बेंच पर बैठाकर और टेबल पर बच्चियों को भोजन परोसा गया। इस दौरान उन्होंने जय माता जी का उद्घोष किया। कन्या पूजन के बाद बालिकाओं को मंदिर समिति की तरफ से उपहार भी दिए गए। कन्या पूजन की परंपरा अन्नक्षेत्र प्रभारी अभिषेक उपाध्याय और जनसंपर्क प्रभारी नवीन शर्मा ने निभाई।

आज शाम निकलेगी मां उमा की सवारी
उमा-सांझी महोत्सव के सातवें दिन मां उमा की सवारी निकलेगी। सभामंडप में पूजन के बाद मां उमा को रजत पालकी में बैठाया जाएगा। पूरे सम्मान के साथ सवारी शाम 4 बजे मंदिर से रामघाट के लिए प्रस्थान करेगी। महाकाल घाटी, महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहार वाड़ी हरसिद्धि पाल होते हुए पालकी रामघाट पहुंचेगी। यहां जवारों का विसर्जन किया जाएगा। पूजन बाद सवारी फिर से श्री महाकालेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। सवारी में पालकी में मां उमा का रजत विग्रह, डोल रथ पर विराजे गरुड पर मां की प्रतिमा और भगवान महेश सवार रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें