Popup Image
Advertisement

उज्जैन की जोड़ी ने जीती स्टार प्लस हॉटस्टॉर के शो में 2 लाख की राशि

उज्जैन। उज्जैन के मूल निवासी और फिलहाल मुंबई में रह रहे एक कपल ने स्टार प्लस- हॉटस्टार पर आने वाले इंडिया के टॉप 1 फीसदी शो में दो लाख की नगद राशि जीती है।

Advertisement

दरअसल, ऋषिनगर के रहने वाले प्रियल और प्रखर जैन ने इस शो में बगैर किसी तैयारी के हिस्सा लिया था। शो का प्रसारण शनिवार को हुआ। उनको शो की जानकारी दोस्तों से मिली थी और उन्होंने ही दोनों को शो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शो में रीजनिंग और लॉजिकल सवाल पूछे जाते हैं।

सिलेक्शन इंटरव्यू के जरिये होता है। इंटरव्यू के बाद सीधे शूट वाले दिन दोनों ने शो के कुछ पुराने एपिसोड से आइडिया लिया और इसमें शामिल हुए। दोनों ने क्विज के सही जवाब दिए और एक-एक लाख रुपए जीत लिए। दस लाख तक जाने वाले आगे के सवाल कठिन थे और ऐसे में दोनों ने आगे खेलने के बजाय क्विट कर लिया। कपल ने बताया कि शो में शामिल होना अच्छा एक्सपीरियंस था। जीते रुपयों का क्या करना है, इसके बारे में अभी नहीं सोचा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें