Advertisement

मुस्लिम समाज में छाईं ईद की खुशियां, ईदगाह पर नमाज अता कर दी मुबारकबाद

उज्जैन। मुस्लिम समाज में शनिवार को ईद की खुशियां छाई रहीं। चांद तीसा रहने से इस बार पूरे 30 रोजे रखने के बाद के समाजजनों ने इंदिरानगर स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अता की। शहर की दीगर मस्जिदों में भी मीठी ईद की नमाज पढ़ी गई। ईदगाह में नमाज अता करने के बाद समाजजनों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। बधाइयों का यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों मे दिखी रौनक
मुस्लिम बाहुल्य इलाके ग्रीन पार्क कॉलोनी, बेगमबाग, कोटमोहल्ला, तोपखाना, अंडा गली, जामा मस्जिद, जूना सोमवारिया, नागझिरी और आगररोड स्थित नाका नंबर ५ की बस्तियों में ईद की चहल-पहल देखी गई। बच्चे काफी खुश नजर आए।

Advertisement

Related Articles

Write a review