Advertisement

48 घंटे में होर्मुज खोलें, नहीं तो पावर प्लांट तबाह : ट्रंप

अमेरिका और इजराइल के वाटर प्लांट उड़ा देंगे : ईरान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

तेल अवीव/तेहरान, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होनें कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रविवार को लिखा, ‘अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज को नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा और उन्हें तबाह कर देगा और शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचे पर हमला करेगा। ईरान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने कहा कि समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट और आईटी इंफ्रा हमारे निशाने पर होंगे।

ब्रिक्स देश हमला रोकने में रोल निभाएं : ईरान

Advertisement

ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को ईरान पर हो रहे हमलों रोकने में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को बिना किसी दबाव के अपने दम पर काम करना चाहिए और इस मामले में आगे आना चाहिए। ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए। इससे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी और बाहर के देशों का दखल कम होगा।

इजराइल को युद्ध जारी रखना चाहिए : सुरक्षा मंत्री

Advertisement

इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने अराद में हुए ईरानी मिसाइल हमले की जगह का दौरा किया और कहा कि इजराइल को युद्ध जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं यहां लोगों का हौसला बढ़ाने और उन्हें समर्थन देने आया हूं। इजराइल के लोग मजबूत हैं। बेन-गवीर ने कहा, वे हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें एक बात याद रखनी चाहिए कि हम युद्ध में हैं। यह ऐसा युद्ध है जिसमें हमें जीत हासिल करने के लिए दुश्मन को कुचलना जारी रखना होगा।

Related Articles

Write a review