भारत में आतंकी घटनाओं में एक साल में 43 प्रतिशत की कमी

पाकिस्तान आतंकवाद प्रभावित देशों में टॉप पर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
नईदिल्ली। भारत में पिछले एक साल में आतंकी घटनाओं में 43 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 की सूची में भारत 13वें स्थान पर आ गया है। पिछले साल के मुकाबले भारत दो पॉइंट नीचे आया है। इससे पहले भारत 11वें स्थान पर था। वहीं, सूची के अनुसार दक्षिण एशिया लगातार दसवें वर्ष आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है। पहली बार पाकिस्तान इस लिस्ट में टॉप पर है और आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। अफगानिस्तान में हालात में सुधार है और यह अब टॉप 10 देशों की लिस्ट से बाहर आ गया है।
Advertisement








