Popup Image
Advertisement

मिडिल ईस्ट संकट: PM मोदी ने की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शुक्रवार को बात की। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत की। हालांकि, जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उन्हें इस बैठक में शामिल नहीं किया गया है।  इस बैठक का मकसद साफ था कि दुनिया में चाहे कितनी भी उथल-पुथल मचे, भारत में तेल, गैस और जरूरी सामानों की सप्लाई रुकनी नहीं चाहिए।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया कि “टीम इंडिया” की तरह मिलकर काम करने से देश इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपट लेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग व आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत रखना है। उन्होंने राज्यों से अपील की कि जरूरी सामान की सप्लाई सुचारू बनी रहे और जमाखोरी व मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कृषि क्षेत्र को लेकर भी उन्होंने खास जोर दिया और कहा कि उर्वरकों के भंडारण और वितरण की पहले से योजना बनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बदलती परिस्थितियों से तुरंत निपटने के लिए हर स्तर पर मजबूत तालमेल होना चाहिए। उन्होंने सीमावर्ती और तटीय राज्यों को खास तौर पर सतर्क रहने को कहा, ताकि शिपिंग, जरूरी सामान की आपूर्ति और समुद्री गतिविधियों से जुड़ी चुनौतियों से समय रहते निपटा जा सके।साथ ही, प्रधानमंत्री ने अफवाहों और गलत जानकारी से सावधान रहने को कहा और सही व भरोसेमंद जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Advertisement

बता दें कि, पीएम मोदी के साथ इस बैठक में राज्यों में जल्द चुनाव होने वाले हैं, उनके मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह ‘आचार संहिता’ लागू होना है, जिसके तहत चुनाव के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। यह बैठक सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद हो रही है। उन्होंने कहा था कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर मुश्किल हालात बने हुए हैं और ये स्थिति कुछ समय तक जारी रह सकती है। उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि वे तैयार रहें और एकजुट होकर काम करें, जैसे देश ने कोविड-19 महामारी के दौरान किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें