Shreyas Iyer पर लगा 24 लाख का फाइन, क्या है वो गलती है
Shreyas Iyer Fined: BCCI ने कप्तान श्रेयास Iyer पर लिया एक्शन , कप्तान ने दोहराई गलतिया

Shreyas Iyer Fined by BCCI : पंजाब किंग्स टीम ने जहां से आईपीएल 2025 खत्म किया था, वहीं से आईपीएल 2026 का आगाज किया है. वो पिछले सीजन धमाकेदार प्रदर्शन के साथ फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इस खिताब जंग में उसे आरसीबी ने हरा दिया था. अब ये टीम 19वें सीजन के पहले दोनों मैच जीत चुकी है. एक तरफ जहां टीम दोनों मैच जीती है, तो वहीं दूसरी तरफ सरपंच साहब यानी कप्तान श्रेयस अय्यर से दोनों मैचों में एक जैसी गलती हुई, जिसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ी है.
क्यों श्रेयस Iyer पर बन लग सकता है : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जीत के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का शिकंजा कसता नजर आ रहा दरअसल, PBKS ने लगातार दूसरे मैच में निर्धारित समय से ज्यादा वक्त लेते हुए 20 ओवर पूरे किए. इस वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना
एक और गलती और आईपीएल से बहार : IPL के नियमों के मुताबिक, अगर अब टीम से फिर ऐसी गलती होती है तो अय्यर पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा और एक मैच का बैन भी झेलना पड़ेगा। पंजाब को अभी लीग स्टेज में 12 से ज्यादा मैच खेलने हैं, ऐसे में अब गलती की गुंजाइश बहुत कम बची है।
क्या 2025 में भी लग चूका है फाइन : आईपीएल में श्रेयस अय्यर पर इस मामले में ये पहली बार जुर्माना नहीं लगा है. उन्हें आईपीएल 2025 में भी बीसीसीआई द्वारा स्लो ओवर रेट के लिए सजा मिली थी, वहीं एक बार नहीं, बल्कि दो बार अय्यर पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है. पहली बार में 12 लाख तो दूसरी बार स्लो ओवर रेट के लिए श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा था. बता दें कि ऋषभ पंत पर तो आईपीएल 2024 में लगातार तीन बार स्लो ओवर रेट की वजह से एक मैच के लिए बैन लगा दिया गया था और उनपर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा था. उस समय पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे.
चेन्नई को हारते हुए पंजाब ने की जेट हांसिल : पिछली बार के उपविजेता पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पंजाब ने 210 रनों के विशाल लक्ष्य को सिर्फ 18.4 ओवरों में ही आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं









