Popup Image
Advertisement

IND vs ENG 3rd ODI : सीरीज जीतने के लिए लॉर्ड्स में भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मुकाबला सीरीज विजेता तय करेगा।

Advertisement

भारतीय टीम के पास लॉर्ड्स में लंबे समय से चला आ रहा जीत का सूखा समाप्त करने का मौका भी होगा। भारत ने इस मैदान पर आखिरी वनडे जीत वर्ष 2004 में दर्ज की थी। इसके बाद खेले गए चार मुकाबलों में टीम को तीन हार मिली, जबकि एक मैच टाई रहा।

हालांकि, लॉर्ड्स में भारत का कुल रिकॉर्ड संतुलित रहा है। टीम ने यहां अब तक 9 वनडे खेले हैं, जिनमें चार जीते, चार हारे और एक मुकाबला टाई रहा।

Advertisement

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 112 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 62 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड 45 मुकाबले जीतने में सफल रहा। दोनों टीमों के बीच दो मैच टाई रहे और तीन का कोई नतीजा नहीं निकला।

Advertisement

इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच 46 वनडे खेले गए हैं। इनमें मेजबान टीम ने 24 और भारत ने 19 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि तीन मैच बेनतीजा रहे।

पिच और मौसम का हाल

लॉर्ड्स की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद देती है, लेकिन समय बीतने के साथ बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इसी वजह से यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

इस मैदान पर अब तक 71 वनडे मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 33 मुकाबले जीते हैं। दो मैच टाई रहे हैं, जबकि एक का परिणाम नहीं निकला।मौसम विभाग के अनुसार लंदन में मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं होने से पूरे 50 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल/ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद और आदिल राशिद।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें