Advertisement

36.58 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ाया तस्कर, अब रिमांड पर

रतलाम से लाता था बेचने के लिए जब्त ड्रग की कीमत 1 लाख

Advertisement

उज्जैन। रतलाम से ड्रग लाकर बेचने आए नशे के सौदागर को बडऩगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। उसके पास से 1 लाख कीमत का एमडी ड्रग जब्त किया गया है। पुलिस अब ड्रग बेचने वाले और खरीदार को भी तलाश रही है। गिरफ्त में आए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है।

टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मुखबिर ने थाने पर सूचना दी कि एक संदिग्ध शख्स रूनिजा रोड पर यात्री प्रतीक्षालय ब्रिज के पास खड़ा है और किसी के आने का इंतजार कर रहा है। उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। इसके बाद एसआई सुरेंद्रसिंह गरवाल और टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक शख्य खड़ा नजर आया जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

Advertisement

पूछताछ में उसने अपना नाम शेरू पिता इफ्तकार हुसैन (25) निवासी नटराज टॉकीज के पीछे, बडऩगर बतया। तलाशी लेने पर लोअर की जेब से पॉलीथिन में 36.58 ग्राम एमडी ड्रग मिला। जिसकी कीमत करीब १ लाख रुपए है। वह रतलाम से ड्रग्स लेकर आया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस उससे बेचने वाले और खरीदार की जानकारी जुटा रही है।

पॉर्किंग में एमडी की सप्लाई देने के लिए खड़ा था, पुलिस ने दबोचा

Advertisement

उज्जैन-इंदौर बायपास पर स्थित वाकणकर ब्रिज के पास पॉर्किंग में एमडी की सप्लाई देने के लिए खड़े तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। उससे 15 ग्राम एम.डी जब्त की गई है। आरोपी का नाम आमिर खान है। वह वजीर पार्क कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने दौड़ लगा दी, ऐसे में उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। 27 साल के आमिर ने प्लास्टिक की थैली में एमडी रख रखी थी। इसका वजन 15 ग्राम और कीमत 1.50 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

दो आरोपी 8 तक रिमांड पर : इधर, चिमनगंज क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री शुरू करने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। इसमें से मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ सौरभ गुप्ता निवासी तिरुपतिधाम एक्सटेंशन को शनिवार को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया है। टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि रविवार को अन्य आरोपी रंजीत पिता करण सिंह निवासी गरोठ और ओमप्रकाश पिता घनश्याम शर्मा निवासी बड़ौद को पेश किया जहां से उन्हें 8 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें