Advertisement

डिलेवरी देने आया तस्कर ने पुलिस को देख लगाई दौड़, 2 किलो गांजे के साथ पकड़ाया

पंवासा पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा, कॉल डिटेल से लगा रहे नेटवर्क का पता

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन जिले में नशे के सौदागरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। ड्रग्स के अलावा गांजा और शराब के तस्कर एक्टिव हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार धरपकड़ कर रही है। अब पंवासा पुलिस ने ऐसे ही एक गांजा तस्कर को अपनी गिरफ्त में लिया है जो डिलेवरी देने के लिए ग्राम खजूरिया कुमावत मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा था लेकिन फिर वहां पुलिस पहुंच गई।

जिन्हें देख तस्कर ने भागने की कोशिश की लेकिन वह बेकार गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए २.०१ किलो गांजा के साथ बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। पंवासा पुलिस ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खजूरिया कुमावत मोड़ पर गांजा लेकर एक शख्स खड़ा है जो किसी का इंतजार कर रहा है।

Advertisement

इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो संदिग्ध बाइक छोडक़र भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हेमंत पिता मदनलाल कुमावत (35) निवासी ग्राम खजूरिया कुमावत बताया। तलाशी के दौरान आरोपी की बाइक पर टंगे बैग से २.०१ गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा उसका फोन और बाइक भी जब्त की गई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

कॉल डिटेल खंगाल रहे

Advertisement

आरोपी के फोन की कॉल डिटेल से उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से गांजा लेकर आया था। उस पर चिमनगंज थाने में भी मारपीट का प्रकरण दर्ज है।- गमरसिंह मंडलोई, टीआई, थाना पंवासा

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें