Advertisement

सात माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या, लाश बाथरूम में फंदे पर लटकाई

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होने के बाद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Advertisement

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अशोकनगर में 15 मार्च को हुई एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सनसनीखेज हत्या का निकला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल अपनी पत्नी की जान ली, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे सात माह के मासूम शिशु की मौत का भी जिम्मेदार बना।

घटनाक्रम के अनुसार, 15 मार्च को बाथरूम में निर्मला (पति माया पुरी) का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। उस समय पति माया पुरी ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहानी सुनाई थी कि निर्मला गुना जाकर कुछ दस्तावेज बनवाना चाहती थी, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण उसने मना कर दिया, जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने तब मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया था और पति ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

Advertisement

23 दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया

पुलिस को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, तो हकीकत कुछ और ही निकली। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि निर्मला की मौत फांसी लगाने से नहीं, बल्कि गला दबाने के कारण हुई थी। उसे मारने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाया गया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर बुधवार देर शाम आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

इस तरह समझिए पूरा मामला

हत्या की वजह- आरोपी माया पुरी निजी मैरिज गार्डन में केटरिंग और चौकीदारी का काम करता है। पूछताछ में सामने आया कि निर्मला सात माह की गर्भवती थी। वह संतान चाहती थी, लेकिन मायापुरी अभी बच्चा नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।

झूठ का सहारा- आरोपी ने पहले बताया था कि निर्मला सुसनेर की रहने वाली है और उसे उसके माता-पिता के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि वह गुना की रहने वाली थी।अंतरजातीय विवाह- दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। निर्मला अनुसूचित जाति वर्ग से थी, जबकि आरोपी पिछड़ा वर्ग का है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें