Advertisement

इंदौर में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर 5 साल के मासूम की मौत

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां तीसरी मंजिल की गैलरी से गिरने से 5 वर्षीय मासूम गोरांश की मौत हो गई।घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। गोरांश अपनी बड़ी बहन के साथ गैलरी में खेल रहा था। इसी दौरान नीचे झांकते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गया।

Advertisement

हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय गोरांश अपने दादा के साथ घर पर था। दादा कुछ देर के लिए अंदर गए थे, तभी यह हादसा हो गया। परिवार पहले से ही सदमे में था, क्योंकि बच्चे के पिता का छह महीने पहले ही निधन हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें