Advertisement

सूरज तमतमाया, पारा @ 43 डिग्री, 1st – 8th तक के स्कूल बंद

रविवार सुबह की शुरुआत तेज गर्मी से, रातें भी हुईं गर्म, रात का तापमान भी 25 के पार

 

Advertisement

उज्जैन। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सूर्यदेव तमतमा रहे हैं। उनके रथ का घोड़ा कुलाचे भर रहा है। हाल यह है कि झुलसाने वाले गर्मी शुरू हो गई है। अमूमन मई में 43 डिग्री तक पहुंचने वाला तापमान अप्रैल में ही यहां पहुंच गया है। गर्मी की वजह से दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटा छा रहा और लू की लपटें देर शाम तक चल रही हैं।

गर्मी का असर इस कदर है कि शबे मालवा के लिए प्रसिद्ध उज्जैन की रातें भी अब गर्म हो उठी हैं। रविवार की सुबह की शुरुआत ही तेज गर्मी के साथ हुई और लोग सुबह ही पसीने-पसीने हो उठे। तेज गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए हैं।

Advertisement

अप्रैल के अंतिम दौर में गर्मी इस कदर भडक़ उठी है कि पिछले पांच दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। शनिवार को तो इसने 1.5 डिग्री की छलांग लगाई और 43 डिग्री पर पहुंच गया। कुछ ऐसा ही हाल रात के पारे का भी है। शुक्रवार-शनिवार की रात 22.5 डिग्री पर रहा तापमान शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

सुबह से तेज गर्मी

Advertisement

अमूमन शहर की सुबह ठंडे मौसम से होती है लेकिन रविवार को शुरुआत ही तेज गर्मी से हुई। सुबह 8 बजे से ही तेज गर्मी पडऩे लगी। हाल यह रहा कि लोग पसीने-पसीने हो गए। हवा की गति में भी कमी दर्ज की गई। अमूमन 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

तापमान पर एक नजर

तारीख न्यूनतम (°C) अधिकतम (°C)
20 अप्रैल 24.0 39.5
21 अप्रैल 22.0 40.0
22 अप्रैल 21.0 40.2
23 अप्रैल 21.2 40.0
24 अप्रैल 21.5 41.5
25 अप्रैल 22.0 43.0
26 अप्रैल 25.5

 

9वीं से 12 वीं के स्कूल दोपहर 12 बजे तक

तेज गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं, जबकि नौवीं से 12वीं के स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई,आईसीएसई और सभी बोर्ड स्कूल पर लागू रहेगा।

गर्मियों की छुट्टियां घोषित स्कूल शिक्षा विभाग ने टीचर और स्टूडेंट की गर्मियों की छुट्टियां भी घोषित कर दी हैं। इसके मुताबिक 1 मई से 15 जून तक विद्यार्थियों के अवकाश रहेंगे, जबकि 1 से 31 मई तक शिक्षकों के।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें