रामघाट रोड के मकान टूटना शुरू, 15 मीटर चौड़ा होगा रोड

4.68 करोड़ से हो रहा कायाकल्प, हरसिद्धि पाल से रामघाट पहुंचने में होगी आसानी

उज्जैन। रामघाट पहुंचने वाले मार्ग पर तोडफ़ोड़ शुरू हो गई है। इस रोड को १५ मीटर चौड़ा किया जा रहा है ताकि पर्व व विशेष मौकों पर रामघाट पहुंचने में श्रद्धालुओं को आसानी होगी।
हरसिद्धि पाल से रामघाट तक के अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग को 4 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से सिंहस्थ के दौरान रामघाट पर उमडऩे वाली लाखों की भीड़ को आवागमन में सुगमता होगी और यातायात का दबाव कम होगा। शनिवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि प्रभावित मकानों के मलबे को तत्काल हटाएं। रामघाट क्षेत्र में किए गए अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। आयुक्त ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य है कि सिंहस्थ से पूर्व सभी प्रमुख संपर्क मार्गों को चौड़ा कर श्रद्धालुओं के लिए बाधा रहित मार्ग तैयार किया जा सके।









