6 थानों ने पकड़े 39 शराब तस्कर देशी शराब के 233 क्वार्टर जब्त

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब जिले के 6 थानों ने 39 शराब तस्करों को गिरफ्त में लेकर उनसे 25830 रुपए के 233 क्वार्टर देशी शराब जब्त की है।

दरअसल, तराना थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भीम सिंह पिता रामदास निवासी बगडिय़ा मंगूराम का डेरा, शाजापुर, हेमंत पिता मनोज निवासी कनासिया, जीवन सिंह पिता जयराम निवासी करंज, विनोद पिता राम सिंह निवासी करंज, मोहनलाल पिता हीरालाल निवासी हालूखेड़ी,.बाबूलाल पिता पूनम सिंह निवासी बिछरोड रोड, तराना को पकड़ा और देशी शराब के 18 क्वार्टर जब्त किए।
इसी तरह बिरलाग्राम पुलिस ने अंतर पिता लक्ष्मण निवासी गोयला बुजुर्ग, जीतू उर्फ जितेंद्र पिता यशवंत निवासी नीमच, दशरथ पिता हरिराम निवासी परमार खेड़ी, नंदजी पिता दुल्लाजी निवासी परमार खेड़ी, भागीरथ प्रताप पिता कनीराम निवासी किलोदिया,.उमराव पिता अमर सिंह निवासी कुरमुरी, मायाराम पिता सीता लक्ष्मण निवासी बखेड़ा, भारत पिता भेरुलाल निवासी निंबोदियाखुर्द, अर्जुन पिता उदयसिंह निवासी अकोलिया और विशाल पिता अनिल निवासी महिदपुर रोड को गिरफ्त में लेते हुए देशी शराब के १५० क्वार्टर जब्त किए जिनकी कीमत 10,340 रुपए है।
इस थाने से इतने तस्कर पकड़ाए
नागदा पुलिस ने 15, उन्हेल पुलिस ने 2, राघवी पुलिस ने 1और महिदपुर थाना पुलिस ने 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3840 रुपए के 50 क्वार्टर जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने लौटाए 10 मोबाइल
उज्जैन। उज्जैन जिले के बडऩगर थाने में बुधवार को माहौल कुछ बदला-बदला सा था। यहां पुलिस उन लोगों को मोबाइल लौटा रही थी जो चोरी या फिर गुम हो गए थे। 2 लाख रुपए के करीब 10 मोबाइल पुलिस ने उनके असली मालिकों को लौटाए तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। बडऩगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि थाने में मोबाइल चोरी और गुम होने के आवेदन मिले थे
जिसके बाद सीईआईआर पोर्टल और सायबर सेल की मदद से 10 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिक शकील बडऩगर, मोहम्मद गुलाम नबी बडऩगर, अनिल झालावाड़, नागेश्वर शर्मा, इरशाद एहमद बडऩगर, नीलेश राठौड़ बडऩगर, महेंद्र कुमार शाजापुर, संजय कुमार लोहाना, विशाल कुमार लोहाना बडऩगर, भूपेंद्र बैरागी बिसाहेड़ा को लौटाए गए। लौटाए गए मोबाइलों की कीमत करीब २ लाख रुपए है। मोबाइल मिलने पर उनके मालिकों के चेहरे भी खुशी से लिख उठे। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।









