Advertisement

दूसरी पत्नी की हत्या करने वाले को मिला आजीवन कारावास

वीरनगर में चार साल पहले हुई थी घटना

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। वीरनगर (चिमनगंज थाना क्षेत्र ) में करीब चार साल पहले दूसरी पत्नी की हत्या करने वाले एक शख्स को कोर्ट ने जिंदगी भर जेल में रहने की सजा सुनाई है। आरोपी इस बात से खफा था कि दूसरी पत्नी उसे पहली पत्नी को साथ रहने से मना कर रही थी।

दरअसल टेलरिंग का काम करने वाले दिनेश चौहान ने लीला चौहान से दूसरी शादी की थी। लीला की भी दिनेश से दूसरी शादी थी। दोनों वीरनगर में किराये के मकान में रहते थे। दिनेश कटिंग करता था, जबकि लीला सिलाई करती थी। ११ मई २०२२ को लीला का पहले पति से हुआ बेटा हर्षित चौहान वीरनगर पहुंचा तो मां का शव घर में पड़ा था।

Advertisement

दिनेश ने ही फोन कर हर्षित को लीला की गला घोंटकर हत्या करने की सूचना दी थी। हर्षित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दिनेश चौहान के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। हर्षित ने पुलिस को बताया था कि दिनेश पहली पत्नी रेखा को अपने साथ रखना चाहता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर दिनेश ने लीला का गला दबा दिया और इससे उसकी मौत हो गई।

चिमनगंज पुलिस ने चालान कोर्ट में पेश किया था। अपर सत्र न्यायाधीश विकास चौहान सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में शासन की तरफ से पैरवी एजीपी रवीेंद्र कुशवाह, नितेश कृष्णन ने की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें