Advertisement

आरएसएस और सीएम के विश्वस्त ओम जैन होंगे मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष

मंगरोला के सौभाग्यसिंह ठाकुर पाठ्यपुस्तक निगम और रमेशचंद्र शर्मा राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष बने

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। आरएसएस के अनुषांगिक संगठन सेवाभारती से जुड़े और सीएम डॉ. मोहन यादव के विश्वस्त ओम जैन (डॉक्टर) मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। कैबिनेट मंत्री के दर्जे वाली इस पोस्ट पर उनकी नियुक्ति की तैयारी पूरी हो गई है। आदेश जल्दी ही निकलने की संभावना है। मालवा प्रांत में विद्याभारती को मजबूत करने वाले मंगरोला के ठाकुर सौभाग्यसिंह बटवाल मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम और उज्जैन से कर्मचारी राजनीति की शुरुआत करने वाले रमेशचंद्र शर्मा मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष बनाए गए हैं।

जैन मूलत: आलमपुर उड़ाना के रहने वाले हैं। वह पढ़ाई के लिए उज्जैन आए और फिर यहीं के होकर रह गए। दशहरा मैदान निवासी जैन एमएससी, एमए और बीएड डिग्रीधारी हैं। पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन के साथ साये की तरह रहने वाले जैन की शुरुआत आरएसएस की शाखाओं से हुई। सरकारी शिक्षक रहते हुए भी उन्होंने हरदम संगठन का काम ईमानदारी से किया।

Advertisement

सेवाभारती के माध्यम से उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में कई काम किए। महाराजवाड़ा हायर सेकंडरी विद्यालय के व्याख्याता पद से वीआरएस लेने के बाद वह सक्रिय राजनीति में उतरे। हालांकि जैन ने 2004,2009,2014 के लोकसभा चुनाव में प्रभारी का दायित्व भी निभाया। 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में वे संयोजक की भूमिका में रहे।पांच लोकसभा चुनाव में से 2009 को छोडक़र सारे चुनाव भाजपा ने बड़े अंतर से जीते।

उज्जैन उत्तर सीट पर भी पूर्व मंत्री पारस जैन और मौजूदा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के चुनाव संचालक और प्रभारी का दायित्व भी उन्होंने कुशलता से निभाया। मध्यप्रदेश फॉर्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष रहे जैन की ख्ूाबी उनकी सादगी, सबको सम्मान देना, सबको साथ लेकर चलने की है।

Advertisement

यही गुण उन्हें औरों से अलग बनाता है और इसीलिए सीएम डॉ. मोहन यादव उन्हें पसंद करते हैं। वह उनकी गुडलिस्ट में हैं। उनको पद मिलने की चर्चा तो खूब थी लेकिन इतना बड़े पद से वह नवाजे जाएंगे, इसकी कल्पना किसी को नहीं थी। मित्र गणेश गौड़ ने कहा कि जैन संगठन के व्यक्ति रहे हैं और उन्होंने हमेशा संगठन को बढ़ाने का काम किया। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई उसका निर्वहन बेहतर तरीके से किया। यहां भी वे अच्छा काम करेंगे। वह संगठन के मुताबिक हर वर्ग के लिए बोर्ड की योजनाएं लाएंगे।

अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ाएंगे

अक्षरविश्व से ओम जैन ने कहा वह सीएम के प्रति कृतज्ञ हैं। उनकी कोशिश बोर्ड को नई ऊंचाइयों की तरफ ले जाने की होगी। बोर्ड के माध्यम से वे अफोर्डेबल हाउसिंग (कम कीमत पर मकान उपलब्ध कराने) को बढ़ावा देंगे। जैन ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो अपने सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़े पद से नवाजती है।

माध्यमिक विद्यालय रत्नाखेड़ी के शिक्षक सौभाग्यङ्क्षसह ठाकुर पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं। मंगरोला के रहने वाले ठाकुर ४० साल पहले विद्याभारती से जुड़े थे। उनकी देखरेख में ही चिंतामन रोड पर विद्याभारती मध्यभारत प्रांत का मुख्यालय तैयार किया गया है। अक्षरविश्व से ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पुस्तकें तैयार करने की होगी। वह विद्वानों के साथ ऐसी पुस्तक बनाएंगे, जिनसे शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलेंगे।

सीएम की वजह से बढ़ रहा उज्जैन का दबदबा

सीएम डॉ. मोहन यादव के उज्जैनवासी होने का फायदा उज्जैन के भाजपा कार्यकर्ताओं को अब बड़े स्तर पर मिल रहा है। पांच प्रवक्ता और एक सह मीडिया प्रभारी बनने के बाद अब सत्ता संबंधी नियुक्तियों में भी उज्जैन के कार्यकर्ताओं को जगह मिल रही है। उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवींद्र सोलंकी, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्यसिंह ठाकुर और कर्मचारी समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा की नियुक्ति उज्जैन के बढ़ते दबदबे की पुष्टि करती है।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा: कॉलोनाइजर से निपटने की चुनौती

मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष बने जैन का दर्जा कैबिनेट मंत्री का रहेगा। बंगला- वाहन जैसी सुविधाओं के साथ उनके पास हाउसिंग बोर्ड की पूरे प्रदेश में फैली जमीनों के उचित नियोजन की जिम्मेदारी रहेगी। हाउसिंग बोर्ड का सामना प्राइवेट कॉलोनाइजर और विकास प्राधिकरणों से हैं। बड़े से छोटे शहरों में प्रतिद्वंदी अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देकर हाउसिंग बोर्ड को चुनौती दे रहे हैं। इनसे निपटने के लिए ओम जैन को व्यवहारिक योजनाएं बनानी होंगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें