Advertisement

1.900 किलो गांजे के साथ पकड़ाया तस्कर, बेचने की फिराक में था

उज्जैन। माधवनगर पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में खड़े तस्कर को विक्रमनगर ब्रिज के नीचे से पकड़ा है। उसके पास से 1.900 किलो गंाजा भी जब्त किया गया है।

 

Advertisement

माधवनगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विक्रमनगर ब्रिज के नीचे पिलर के पास एक शख्स अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। इसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नशे को सौदागर को गिरफ्त में ले लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम लखनदास पिता जगदीश दास बैरागी (30) निवासी देवली रोड, आगर-मालवा बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 1.900 किलो गांजा और मोबाइल (दो सिम कार्ड सहित) जब्त किया गया। जब्त किए गए गांजे की कीमत 30 हजार रुपए है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। माधवनगर टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि आरोपी लखनदास को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे 7 मई तक रिमांड सौंपा गया है। उससे उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें