Advertisement

महंगाई का झटका:मध्य प्रदेश में सांची दूध हुआ महंगा

मध्य प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। राज्य में सांची दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है नई दरें 15 मई से लागू होंगी। कीमतों में वृद्धि के बाद अब उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

Advertisement

सांची द्वारा जारी नई दरों के अनुसार आधा लीटर दूध का पैकेट अब 35 रुपये की जगह 36 रुपये में मिलेगा, जबकि एक लीटर पैकेट की कीमत 70 रुपये से बढ़ाकर 72 रुपये कर दी गई है। कंपनी ने दूध के दामों में करीब 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

दूध की कीमतों में यह इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब अमूल और मदर डेयरी जैसी बड़ी कंपनियां भी पहले ही अपने उत्पादों के दाम बढ़ा चुकी हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच दूध के रेट बढ़ने से आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Advertisement

दूध रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है और इसका उपयोग चाय, कॉफी, बच्चों के पोषण तथा कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है। ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ सकता है। विशेष रूप से उन घरों का मासिक खर्च बढ़ने की संभावना है जहां प्रतिदिन अधिक मात्रा में दूध का उपयोग होता है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई डेयरी कंपनियां अपने दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें