Popup Image
Advertisement

नीट पेपर लीक केस: अब 9 वी गिरफ्तारी लेक्चरर को सीबीआई ने दबोचा

नई दिल्ली, एजेंसी। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मांढरे को गिरफ्तार किया है। मांढरे को दिल्ली में सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

एजेंसी का दावा है कि मांढरे एनटीए की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी। मांढरे को पता था कि एग्जाम में कौन से सवाल आएंगे। उसने एग्जाम से पहले अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। वहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के सवाल बताए, नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए।

सीबीआई के मुताबिक, मांढरे के कोचिंग क्लास में बताए गए अधिकांश सवाल 3 मई को नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि मांढरे ने पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए नीट अभ्यर्थियों को अपने कोचिंग में जुटाया था। इधर, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। राहुल ने एक्स पर वीडिया जारी करते हुए कहा- नीट के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। लेकिन मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अभी हटाइए, या खुद जवाबदेही लीजिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें