कितने घंटे लगातार चलाना चाहिए एयर कंडीशनर, जानिए सही तरीका

गर्मी के मौसम में लोग लंबे समय तक AC चलाकर कमरा ठंडा रखते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। कुछ लोग थोड़ी देर के लिए घर से बाहर जाते समय भी एयर कंडीशनर बंद नहीं करते ताकि लौटने पर कमरा ठंडा मिले, जबकि लगातार घंटों तक AC चलाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ज्यादा देर तक इस्तेमाल होने पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की तरह एयर कंडीशनर भी ओवरहीट होने लगता है, जिससे खराबी या हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
जानकारों के मुताबिक AC को कितनी देर तक लगातार चलाना चाहिए, यह कमरे के आकार और एयर कंडीशनर की क्षमता पर निर्भर करता है। यदि कमरे का साइज छोटा है और 1 टन का AC लगा है, तो इसे करीब 8 से 10 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है। वहीं बड़े कमरे में 1.5 टन या 2 टन का AC इस्तेमाल हो रहा है, तो यह लगभग 12 घंटे तक आराम से चल सकता है। इसके बाद कुछ समय के लिए AC बंद कर देना बेहतर माना जाता है ताकि मशीन को ठंडा होने का समय मिल सके।
अगर एयर कंडीशनर को जरूरत से ज्यादा समय तक लगातार चलाया जाए तो ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे खराबी, शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए AC का सही तरीके से इस्तेमाल करना और बीच-बीच में उसे आराम देना जरूरी माना जाता है।



