Advertisement

कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक सड़क चौडीकरण में दो मंदिर और शिफ्ट होंगे, दो का आकार हुआ कम

जमीन के लिए शाही मस्जिद को भी नोटिस दिया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक 410 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण में चार मंदिर और एक मस्जिद प्रभावित होंगे। चार मंदिरों में से दो शिफ्ट होंगे और दो को उनकी पुरानी जगह पर ही फिर से बनाया जाएगा। शाही मस्जिद की जमीन के लिए मस्जिद प्रबंधन को नोटिस दिया गया है। प्रबंधन की आपत्ति पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। सड़क चौड़ीकरण का काम प्रशासन को 7 सितंबर से पहले पूरा करना है क्योंकि इसी दिन यहां से महाकालेश्वर की राजसी सवारी निकलेगी।

कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक सड़क कचौड़ीकरण का काम तेज गति से चल रहा है। निर्माणाधीन मार्ग में से 310 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क बन गई है। शेष 100 मीटर का काम 5 सितंबर तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। सीमेंट कांक्रीट सड़क के साथ ड्रेनेज लाइन भी बन रही है। अनुबंध के अनुसार देखें तो 15 अगस्त से पहले यह कार्य पूरा होना था परंतु तकनीकी कारणों से देरी हो गई।

Advertisement

कंठाल चौराहा के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है। पहले यहां सड़क 40 फीट चौड़ी थी। 10 फीट और चौड़ी करने के लिए सड़क के दोनों तरफ आसपास के निर्माण तोड़े गए हैं। जगह की आवश्यकता के लिए चार मंदिर से दो हटा दिए गए हैं, दो को हटाने की तैयारी है। सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने के लिए मस्जिद प्रबंधन को दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया।इस पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।

दो मंदिरों को जगह दी दो को शिफ्ट करेंगे
क्षेत्र के कांग्रेस नेता और पूूर्व नगरनिगम अध्यक्ष आजाद यादव ने बताया कंठाल चौराहे पर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और गणेश मंदिर तोड़ दिए हैं। हनुमान मंदिर की सिर्फ डेढ़ फीट की जगहबची है। प्रशासन ने दो फीट जगह देने की सहमति जताई है। व्यापारियों की सहमति से साढ़े तीन फीट की जगह में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसी तरह पीछे जमीन लेकर गणेश प्रतिमा स्थापित करेंगे। मंदिर टूटने के बाद हनुमान प्रतिमा की आर्यन मोढ़ और गणेश प्रतिमा की अशोक काला की दुकान में रखकर नियमित पूजन-आरती हो रही है।

Advertisement

इनको अभी नोटिस जारी नहीं हु
सती गेट के बाद टकसाली गणेश मंदिर और खड़े हनुमान मंदिर चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे हैं। यह भी हटाए जाएंगे। खड़े हनुमान मंदिर के पुजारी बसंत बैरागी ने बताया प्रतिमा पास ही टंकी के पास बन रहे मंदिर में शिफ्ट की जाएगी। हालंाकि अभी कोई नोटिस या सूचना नहीं मिली है। नोटिस मिलने के बाद निर्णय लिया जाएगा। ऐसी ही स्थिति टकसाली गणेश मंदिर की भी है।

चक्रतीर्थ पर चली जेसीबी, अतिक्रमण हटाया

रविवार को नगरनिगम की टीम ने चक्रतीर्थ क्षेत्र से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने की बड़ी कार्रवाई की । रिमूवल टीम और जेसीबी मशीनें चक्रतीर्थ पहुंचीं और अस्थायी ढांचों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच निगम ने करीब-करीब सारे अवैध निर्माण हटा दिए हैं। चक्रतीर्थ उज्जैन का मुख्य मुक्तिधाम है। यहां रोजाना हजारों लोग आते हैं। यहां चारभुजानाथ गणेश मंदिर भी है। यहां भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें