Popup Image
Advertisement

देर रात स्वास्थ्य विभाग ने दो क्लीनिक सील किए

इंदिरा नगर और भैरवगढ़ में कार्रवाई

Advertisement

उज्जैन। शहर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ गुरुवार रात को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच टीम के डॉ. शिव मेनिया ने बताया भैरवगढ़ रोड स्थित श्रीसिद्धि हेल्थ केयर सेंटर और आगर रोड इंदिरा नगर स्थित निरामय क्लीनिक को सील किया है।

डॉक्टर गायब, युवक लगा रहे थे मरीजों को ड्रिप: भैरवगढ़ स्थित श्रीसिद्धि हेल्थ केयर सेंटर पर जब टीम पहुंची, क्लीनिक के भीतर 8 से 10 बिस्तरों पर बच्चों और महिलाओं सहित कई मरीज पाए गए, जिन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। बाल रोग विशेषज्ञ या महिला नर्सिंग स्टाफ नहीं था। डॉक्टर नहीं थे। अप्रशिक्षित युवक ड्रिप लगा रहे थे। क्लीनिक संचालक डॉ. राम राठौर का पंजीयन 31 मार्च 2026 को ही समाप्त हो चुका था। भारी मात्रा में एलोपैथी दवाइयां जब्त की है।

Advertisement

अमान्य डिग्री के भरोसे बड़े-बड़े इलाज के दावे: टीम ने इंदिरा नगर जाली वाला कुआ के पास स्थित निरामय क्लीनिक पहुंची तो वहां संचालक डॉ. पलाश जैन के पास इलेक्ट्रो होम्योपैथिक सिस्टम की डिग्री मिली, जो चिकित्सा में मान्य नहीं है। बाहर लगे बोर्ड पर घुटनों का दर्द, साइटिका, बदन दर्द, कमर दर्द, नसों में खिंचाव, झुनझुनी, पाइल्स, फिशर आदि सामान्य बीमारियों के शत-प्रतिशत उपचार का दावा किया गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें