Advertisement

उज्जैन में युवक की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे के अंदर तीन आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने नलिया बाखल क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार 28 मई 2026 को फरियादी प्रेमनारायण पिता प्यारेलाल मंसोरिया (55) निवासी रविशंकर नगर उज्जैन ने थाना महाकाल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मई 2026 की रात करीब 11 बजे नलिया बाखल क्षेत्र में तीन आरोपियों ने मिलकर उनके बेटे मोहित मंसोरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी।

मामले में थाना महाकाल पर अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पूर्व) आलोक शर्मा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपकसिंह मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बादल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Advertisement

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार दबिश दी।जांच के दौरान पुलिस ने एकलव्य शर्मा पिता विनोद शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी नलिया बाखल उज्जैन तथा दो बाल अपचारियों सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें