Advertisement

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को पीटा, 5 अरेस्ट

ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने रविवार को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके से जुटाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को साजिश बताया। ममता ने कहा- अभिषेक ने अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी मौके पर जान जा सकती थी।

हमले के चलते शरीर में खून के थक्के जम गए थे। हमले के बाद अभिषेक को जब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो अस्पताल प्रशासन पर इलाज न करने का दबाव डाला गया। साथ ही उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने को कहा गया। पश्चिम बंगाल के दक्षिण सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को मारपीट की गई। उनके कपड़े फाड़ दिए गए थे और उन पर अंडे भी फेंके गए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें