Popup Image
Advertisement

मां को ब्लड की जरूरत है, टीआई पहुंच गए, खुद का नहीं मिला तो आरक्षक से दिलवाया, जान बची

14 साल के किशोर ने टीआई से कहा…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलिस सिर्फ डंडे ही नहीं चलाती, वक्त आने पर वह जरूरतमंदों की मदद भी करती है। कुछ ऐसा ही अनुभव एक किशोर को उस वक्त हुआ, जब उसकी एक कॉल पर चिमनगंज टीआई ब्लड देने पहुंच गए। खुद का ब्लड नहीं मिला तो आरक्षक से दिलवाया। किशोर की मां की जान बच गई है।

दरअसल इस्कॉन मंंदिर के पीछे झुग्गी बस्ती में रहने वाले 14 साल के सूरज की मां सुनीता बेहद बीमार है। उसके पिता नहीं हैं और मां एनीमिक हो गई है। वह बिरला अस्पताल में भर्ती है। उन्हें चार यूनिट ब्लड की जरूरत डॉक्टर ने बताई है। यह चढ़ाना जरूरी था। ऐेसे में सूरज ने चिमनगंज मंडी थानाप्रभारी विवेक कनोडिय़ा को फोन कर अपनी परेशानी बताई। उसकी परेशानी सुनते ही कनोडिय़ा बिरला अस्पताल पहुंचे और वस्तुस्थिति पता की।

Advertisement

चिकित्सक ने जब ब्लड की अनिवार्यता बताई तो कनोडिय़ा पुष्पा मिशन अस्पताल में खुद ब्लड देने पहुंचे। उन्हें उम्मीद थी कि उनका ओ पॉजिटिव ब्लड लेकर अस्पताल प्रबंधन बी पॉजिटिव ब्लड एक्सचेंज में दे देगा। लेकिन ब्लड ग्रुप अलग होने और बीपी की गोली का सेवन करने से डॉक्टर ने उनका ब्लड ही लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में उन्होंने थाना ग्रुप पर सूचना दी तो आरक्षक जगदीश गेहलोत पुष्पा मिशन पहुंचे और ब्लड दिया। सुनीता को दो यूनिट ब्लड चढ़ा दिया गया है। दो यूनिट बाद में चढ़ाया जाएगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

पिता संपर्क में थे, अब बेटा है

Advertisement

सूरज के पिता राजू भाटी मिस्त्री का काम करते थे। इस्कॉन मंदिर की झुग्गी में आने से पहले वह पाश्र्वनाथ सिटी कॉलोनी में झोपड़ी बनाकर रहते थे। यह झोपड़ी टीआई विवेक कनोडिय़ा के घर के सामने थी। कनोडिय़ा की इज्जत सूरज का परिवार बहुत करता है। सूरज के पिता राजू की कनोडिय़ा हमेशा मदद भी करते रहते थे।

कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज से राजू का देहांत हो गया तो परिवार इस्कॉन मंदिर के पीछे स्थित अपनी पुरानी झुग्गी में लौट आया, बावजूद इसके सूरज और उसके परिवार का संपर्क कनोडिय़ा से बना रहा। मुसीबत में घिरने पर वह मदद मांगने से गुरेज नहीं करता है और कनोडिय़ा भी सहायता करने में पीछे नहीं रहते हैं, मां के बीमार होने पर सूरज ने मदद मांगी और उसे वह मिल भी गई। कनोडिय़ा ने बताया कि दो यूनिट ब्लड लग गया है। डॉक्टर जब कहेंगे, तब दो और लगवा देंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें