‘अल्फा’ टीजर पर मिला मिला रिएक्शन, कुछ ने तारीफ की तो कुछ ने जमकर ट्रोल किया

यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, और आते ही इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
शाहरुख ने की आलिया की तारीफ
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। फिल्म के फैंस ने आलिया भट्ट के शानदार एक्शन और लुक्स की जमकर तारीफ की। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी टीजर रिपोस्ट कर आलिया की एक्टिंग की सराहना की।
शरवरी के ना होने पर सवाल
टीजर में शरवरी नहीं दिखने पर कई फैंस नाराज नजर आए। उन्होंने ट्विटर पर सवाल उठाया और कुछ ने इसे लेकर मीम्स भी शेयर किए।
मिला-जुला रिएक्शन
टीजर को लेकर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही। जहां एक तरफ लोग टीजर की तारीफ कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स ने डायलॉग्स, आलिया की एक्टिंग और शरवरी की गैरमौजूदगी को लेकर ट्रोलिंग की।
फिल्म की रिलीज़ डेट
फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे हैं। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो एक नए जासूस की कहानी पेश करेगी। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।









