जल्द चलेगी बीकानेर-साबरमती ट्रेन, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली। गुजरात और राजस्थान के लोगों को जल्द एक नई रेल सेवा मिलने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शीघ्र ही अहमदाबाद (साबरमती)- बीकानेर (लालगढ़) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। नई एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम भारत के दो प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को जोड़ेगी। लगभग 740 किमी की दूरी तय करने वाली यह नई एक्सप्रेस सेवा के प्रारंभ होने के साथ ही बीकानेर से अहमदाबाद तक दैनिक एक्सप्रेस रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। इधर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर से विभिन्न रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जैसलमेर में कोच केयर कॉम्पलेक्स का शुभारंभ किया।
Advertisement
Advertisement









